विवेकानंद-भारतमाता का अपमान बर्दाश्त नहीं : उच्चशिक्षा मंत्री

SRFTI हिंसा पर कड़ा रुख, कार्रवाई के संकेत
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
Published on: 

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) में रविवार को हुई झड़प को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, स्वामी विवेकानंद और भारतमाता की तस्वीरों के कथित अपमान पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

सोमवार को एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह की हिंसा निंदनीय और अवांछित है। उन्होंने कहा, "मैंने जो तस्वीरें देखीं, उनसे लगता है कि यदि दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान स्वामी विवेकानंद या भारतमाता की तस्वीरों पर लात मारी गयी है, तो यह समझना होगा कि हम एक भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं।"

मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह की संस्कृति को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बंगाली छात्र या छात्रा द्वारा विवेकानंद की तस्वीर पर लात मारना स्वीकार्य नहीं है। ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in