रामनवमी को लेकर नवान्न में उच्चस्तरीय बैठक

राज्य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रामनवमी को लेकर नवान्न में उच्चस्तरीय बैठक
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रामनवमी के मद्देनजर राज्य सचिवालय नवान्न में बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) समेत सभी जिलों के डीएम और एसपी मौजूद रहे। नवान्न सूत्रों के अनुसार, 26 से 29 मार्च के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में रामनवमी के जुलूस निकलने की संभावना है। खासतौर पर गुरुवार को हावड़ा, चंदननगर और इस्लामपुर में सबसे अधिक जुलूस होने की संभावना है, जिसे देखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। रामनवमी के अवसर पर कुल 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से परामर्श के बाद सीआरपीएफ की भी मदद ली जा सकती है। बैठक में सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी जुलूस अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए ही निकाले जाएंगे। निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

जुलूस से संबंधित दिशा-निर्देश

* निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालना होगा

* तय समय का पालन अनिवार्य होगा

* किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी

* एक जुलूस में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे

* पूरे आयोजन पर नजर रखने के लिए नवान्न में एक कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है

* प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in