एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू-15 कोलकाता: इंडोनेशिया की प्रिस्का ने जीता महिला एकल खिताब

फाइनल में भारत की 14 वर्षीय जेंसी कनाबार को 6-3, 6-1 से दी शिकस्त, युगल वर्ग में चीनी ताइपे और थाईलैंड की जोड़ी बनी चैंपियन।
Kolkata
एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू-15
Published on: 

कोलकाता : एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू-15 कोलकाता 2026 में इंडोनेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रिस्का मैडेलिन नुग्रोहो ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। साल्टलेक स्थित बंगाल टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में उन्होंने भारत की 14 वर्षीय जेंसी दीपकभाई कनाबार को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 486वें स्थान पर काबिज नुग्रोहो ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तथा फाइनल में एक भी सेट नहीं गंवाया। फाइनल से पहले उन्होंने थाईलैंड की कामोनवान योदपेच को 6-1, 6-4 से हराया था।

वहीं, गैरवरीयता प्राप्त जेंसी ने सेमीफाइनल में नीदरलैंड की फ्लोरेंटाइन डेकर को 6-1, 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

युगल फाइनल में चीनी ताइपे की फांग आन लिन और थाईलैंड की कामोनवान योदपेच ने ओन्यू चोई और मारिया पंक्रातोवा को 6-4, 6-2 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News