

कोलकाता : उत्तर कोलकाता स्थित कैखाली श्याम बाबा कॉम्प्लेक्स रेसिडेंट्स कल्चरल सोसाइटी की ओर से आयोजित दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम पंचवटी परिसर में धूमधाम से किया गया। समारोह में राजरहाट-गोपालपुर के विधायक तरुणज्योति तिवारी, अभिनेता राजीव बोस, अभिनेत्री मधुमिता गुप्ता और गायक कुणाल कुंडू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने दुर्गापूजा को बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव बताया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बताया।
सोसाइटी के सदस्यों के अनुसार, इस पूजा का आयोजन तीसरे वर्ष किया जा रहा है। हर वर्ष श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच आयोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है। पूजा के माध्यम से क्षेत्र में उत्सव और सामुदायिक सहभागिता का माहौल तैयार किया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, संदीप लोहिया, अनिल भालोटिया, कमल गोयनका, रवि लोहिया, सज्जन शर्मा, सुनील चौधरी, राजेश चिरानिया, सत्यनारायण कलानी, अनिल चौधरी, संदीप शर्मा, प्रदीप गोयनका,
रमेश धानुका, संजय भारुका और संजीव शर्मा सहित सोसाइटी के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी ने समारोह को विशेष बना दिया।