डीटीपीए के टैक्स सेमिनार में गिरीश आहूजा ने दी आयकर प्रावधानों की जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नारायण जैन ने की
Kolkata
डीटीपीए का टैक्स सेमिनार
Published on: 

कोलकाता : डायरेक्ट टैक्सेस प्रोफेशनल्स एसोसिएशन (डीटीपीए) की ओर से शनिवार को बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में इनकम टैक्स एक्ट, 2025 पर एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया।

इसमें प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) गिरीश आहूजा ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया और कैपिटल गेन्स, टीडीएस सहित आयकर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नारायण जैन ने की।

उन्होंने सीए गिरीश आहूजा की विशेषज्ञता की सराहना करते हुए उन्हें आयकर का ज्ञानकोश बताया। कार्यक्रम की शुरुआत सीए महेंद्र अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। एडवोकेट अंकित कनोडिया ने वक्ता गिरीश आहूजा का परिचय दिया।

इस अवसर पर सीए केएन गुप्ता, सीए एनके गोयल, एडवोकेट आरडी काकरा और सीए श्याम अग्रवाल ने गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सीए सुजीत सुल्तानिया ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in