दिलीप घोष ने 'बागी' तृणमूल सांसदों को बांधी राखी

बहरमपुर में प्रशासनिक बैठक के दौरान दिखी सियासी सौजन्यता
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : सत्ता-विपक्ष की सियासी रार से इतर राज्य के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के संदेश के बीच शुक्रवार को बहरमपुर में सौजन्यता की सियासी तस्वीर दिखी। रवींद्र सदन में पंचायत विभाग की प्रशासनिक बैठक के दौरान मंत्री दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहेर खान और जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान को राखी बांधी। रक्षाबंधन के दिन हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद पार्टी में अंतर्कलह जारी है। एक ओर ऋतब्रत गुट और कालीघाट तृणमूल के बीच खींचतान है, तो दूसरी ओर 20 तृणमूल सांसदों के एनसीपीआई में जाने का दावा सामने आया है। एनडीए की सहयोगी इस पार्टी से अबू ताहेर और खलीलुर के जुड़ने की चर्चा के कारण उनकी राजनीतिक स्थिति को लेकर भी असमंजस है। ऐसे में दोनों सांसदों को दिलीप घोष का राखी बांधना सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। हालांकि, घोष ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

बैठक के बाद घोष ने कहा, “हम राखीबंधन भी कर रहे हैं और वंदे मातरम् भी गा रहे हैं। यही असली बदलाव है।” उन्होंने कहा कि "जिस बंगाल में कविगुरु ने वंदे मातरम् लिखा (हालांकि असल में लिखें हैं वंकिम चंद्र चट्टोंपाध्याय ने) वहां यह गीत गाया जाना चाहिए।" वही शुक्रवार को जादवपुर के 8बी बस स्टैंड पर 10 हजार कंठों से वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in