पश्चिम बंगाल विजय पर मां काली के दरबार पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संग की पूजा-अर्चना
सीआर पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता और नितिन नवीन
सीआर पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समर्थकों का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता और नितिन नवीन
Published on

सर्जना शर्मा

नयी दिल्ली : नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सीआर पार्क स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मां काली के चरणों में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस जीत को भारतीय राजनीति का एक निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भगवा शान से लहरा रहा है। यह जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता का विश्वास विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति में ही है।

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने संसद में इस बिल का विरोध किया था, बंगाल की माताओं-बहनों ने उन्हें अपने वोट की चोट से मुंहतोड़ जवाब दिया है। बंगाल की महिलाओं ने भय, आतंक और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर यह सिद्ध कर दिया है कि नारी शक्ति अब अपने सम्मान और अधिकारिों के लिए किसी भी दमनकारी शक्ति से टकराने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की नीति की जीत है। भय, आतंक और अत्याचार के वातावरण के बावजूद बंगाल की महिलाओं ने निर्भीक होकर मतदान किया और लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए सुशासन की सरकार स्थापित की। आज की यह जीत उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने बंगाल की मिट्टी को अपने पसीने और रक्त से सींचा है। यह जीत लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की जीत है। भय के वातावरण के बावजूद बंगाल की जनता ने लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए सुशासन की सरकार चुनने का जो साहस दिखाया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है ।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in