फाइल फोटो
फाइल फोटो

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर बुजुर्ग से 1 लाख की साइबर ठगी

काशीपुर थाने में दर्ज हुआ मामला
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रयास एक बुजुर्ग के लिए भारी पड़ गया। फर्जी कॉल और यूपीआई धोखाधड़ी के जरिए साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 1 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़ित ने काशीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बी.टी. रोड निवासी 61 वर्षीय सुकांत नियोगी ने गत 18 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे गूगल से एक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नंबर खोजा था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने ऑनलाइन अग्रिम भुगतान के रूप में मात्र 5 रुपये जमा करने को कहा। सुकांत नियोगी को किसी फर्जी गतिविधि का संदेह हुआ, जिस कारण उन्होंने भुगतान नहीं किया और कॉल काट दिया। हालांकि, जालसाज इतने पर ही नहीं रुके। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को उन्हें आभास हुआ कि उनका UPI पिन या एक्सेस किसी तरह बदल दिया गया है। इसके बाद 29 सितंबर की दोपहर करीब 3:12 बजे उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। मैसेज के अनुसार, उनके बैंक से एक लाख रुपये काट लिये गये थे। घटना के बाद पीड़ित ने काशीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in