दीपंकर भट्टाचार्य के फोटो विवाद पर CPI (ML) नाराज

मीडिया की लापरवाही पर उठाये सवाल
CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य
CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता : भाकपा (माले) ने शुक्रवार को मीडिया के एक वर्ग की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया।

पार्टी का कहना है कि कुछ मीडिया संस्थानों ने पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता दीपंकर भट्टाचार्य के मामले में भाकपा (माले) महासचिव की तस्वीर प्रकाशित कर दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता दीपंकर भट्टाचार्य के घर से कथित तौर पर भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी बरामद होने की खबर सामने आई थी। इसी खबर के साथ कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने गलती से भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की तस्वीर इस्तेमाल कर दी।

भाकपा (माले) ने इसे गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता बताते हुए कहा कि इससे पार्टी और उसके नेता की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है। पार्टी ने संबंधित मीडिया संस्थानों से तुरंत सुधार प्रकाशित करने और माफी मांगने की मांग की है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की पहचान और तस्वीरों के इस्तेमाल में मीडिया को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in