

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कंसर्न फॉर कलकत्ता’ और यूको बैंक ने संयुक्त पहल करते हुए ‘गो ग्रीन, सेव ग्रीन’ थीम पर आधारित एक विशेष पेपर वेट लॉन्च किया। कोलकाता के हिंदुस्तान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इसका औपचारिक अनावरण किया गया।
पेपर वेट का उद्घाटन यूको बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर कपिल बिश्नोई और कंसर्न फॉर कलकत्ता के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता नारायण जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कपिल बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कंसर्न फॉर कलकत्ता की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सहयोग देकर यूको बैंक को खुशी हो रही है।
कार्यक्रम की मेजबानी संजय गोयनका ने की। इस अवसर पर के. एस. अधिकारी, पुष्पा अग्रवाल, एस. के. सुल्तानिया, समीर दत्त, दीपक जैन, पवन पहाड़िया, अशोक पुरोहित, ओ. पी. झुनझुनवाला, पवन धानुका, डॉ. पूर्णेंदु रॉय, देबोश्री देमाकर, लेखा शर्मा, पीयूष दोषी, रश्मि तुलस्यान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कंसर्न फॉर कलकत्ता के महासचिव के. एस. अधिकारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।