लाभार्थी घटाने के लिए लंबा फॉर्म लायी भाजपा : सौगत रॉय

अन्नपूर्णा योजना की प्रक्रिया जटिल बनाने का आरोप
सौगत राय
सौगत राय
Published on

कोलकाता : ‘अन्नपूर्णा योजना’ को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने भाजपा सरकार पर ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत लाभार्थियों की संख्या कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने योजना के लिए जारी 12 पन्नों के लंबे फॉर्म की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होगी। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सौगत रॉय ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए इतनी लंबी प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं है।

उनका आरोप है कि भाजपा सरकार जानबूझकर आवेदन प्रक्रिया को जटिल बना रही है ताकि कम लोग योजना का लाभ उठा सकें। टीएमसी सांसद ने कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों तक आसानी से सहायता पहुंचाना होना चाहिए, लेकिन मौजूदा प्रक्रिया लोगों को हतोत्साहित करेगी।

उन्होंने सरकार से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in