चार देसी बंदूकें रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
गिरफ्तार अभियुक्त को हथियार के साथ दिखाती हुई पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्त को हथियार के साथ दिखाती हुई पुलिस
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : बकुलतला थाना पुलिस ने अपराध विरोधी गश्त के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार देसी बंदूकें बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम इस्माइल लस्कर (49) है। वह बकुलतला थाना क्षेत्र के पश्चिम रघुनाथपुर स्थित हनरबाटी का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार तड़के बकुलतला थाने के एसआई शांतनु सरकार ने अपनी टीम के साथ अभियान चलाकर इस्माइल लस्कर को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास एक सफेद बोरे में छिपाकर रखी गई चार देसी लंबी बंदूकें बरामद कीं। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में बकुलतला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News