दिल्ली की शह पर हुआ ममता पर हमला : अभिषेक

हालीशहर हमले को लेकर भाजपा को घेरा
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी
Published on

कोलकाता : हालीशहर में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले को लेकर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने राज्य सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार की घटना राज्य सरकार के प्रत्यक्ष संरक्षण में हुई।

अभिषेक ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य राज्य से विपक्षी दलों का अस्तित्व समाप्त करना है। अभिषेक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समर्थन के बिना इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस किसी में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों को पहले भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते देखा गया है और उनके भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें भी हैं।

मुख्यमंत्री के संरक्षण में घूम रहा हथियारबंद व्यक्ति’

अभिषेक ने 19 जून की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर हथियार के साथ दिखे भाजपा समर्थित एक व्यक्ति को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने दावा किया कि उक्त व्यक्ति की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ तस्वीरें हैं।

अभिषेक ने कहा कि हालीशहर में ममता के काफिले पर पथराव और कीचड़ फेंके जाने से स्पष्ट है कि इसके पीछे प्रशासनिक संरक्षण है। उन्होंने भाजपा और उसके कथित ‘बी-टीम’ पर बंगाल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in