

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : हेस्टिंग्स थाना इलाके में एक 11 वर्षीय बच्ची का यौन शौषण करने के आरोप में पुलिस ने सेना के एक जावन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मोहित पठान है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पीड़ित बच्ची जब अपने भाई के साथ पार्क में खेल रही थी तभी अभियुक्त ने उसे किसी बहाने से अपने पास बुलाया और बच्ची को खुद चुम्बन देने के लिए कहने लगा। आरोप है कि अभियुक्त ने जबरदस्ती बच्ची का यौन शौषण किया और फिर फरार हो गया। इस दौरान अभियुक्त के चंगुल से बचकर पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनायी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त मोहित पठान को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को अभियुक्त को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर नदियाल थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अलीपुर अदालत में पेश किया। इस दौरान सरकारी अधिवक्ता सज्जाद अली खान ने आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत में आवेदन किया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।