अभिषेक की पहल, नंदीग्राम की बच्चियों को AIIMS में उपचार

सेबाश्रय पहल से दो बच्चियों को दिल का इलाज
अभिषेक की पहल, नंदीग्राम की बच्चियों को AIIMS में उपचार
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पहल पर पूर्व मिदनापुर के नंदीग्राम की दो बच्चियों को गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए नई दिल्ली भेजा गया है। ‘सेबाश्रय’ नामक नि:शुल्क स्वास्थ्य पहल के माध्यम से दोनों को उन्नत उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के अनुसार, नंदीग्राम में आयोजित ‘सेबाश्रय’ चिकित्सा शिविर में हजारों लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। इसी दौरान सुपर्णा जाना और अर्पिता दलुई की गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई। छह वर्षीय सुपर्णा डाउन सिंड्रोम और पेट में पानी भरने की समस्या के साथ लंबे समय से सांस लेने में कठिनाई से जूझ रही है, जबकि अर्पिता के रक्त में ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर जाने से उसे गंभीर सांस की तकलीफ होने लगी थी।

दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए अभिषेक बनर्जी ने तुरंत पहल की और उन्हें उन्नत इलाज के लिए नई दिल्ली भेजने की व्यवस्था कराई। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि इलाज और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध हो जाए, ताकि परिवारों को आर्थिक चिंता न करनी पड़े। दोनों बच्चियों के परिवारों ने इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि ऐसी पहल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय पर बेहतर इलाज तक पहुंचने में मदद करती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in