तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के मामले में 9 लोग गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच शनिवार को मध्य कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली से लगभग आधा घंटा पहले झड़प हुई थीं।
कोलकाता का गिरीश पार्क भाजपा-तृणमूल समर्थकों में झड़प की वजह से रणक्षेत्र बन गया था।
कोलकाता का गिरीश पार्क भाजपा-तृणमूल समर्थकों में झड़प की वजह से रणक्षेत्र बन गया था।
Published on

कोलकाताः कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पूर्व टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात चार लोगों को जबकि आज सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, “झड़पों के संबंध में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच शनिवार को मध्य कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री की रैली से लगभग आधा घंटा पहले झड़प हुई थीं। आरोप है कि इस दौरान गिरिश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पत्थर फेंके गए। हिंसा रैली स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in