मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी

मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा
मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : सुंदरवन विकास मामलों के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा ने सागर विधानसभा क्षेत्र के रामकर चक इलाके में एक कंक्रीट सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के तहत इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और स्थानीय संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 1250 मीटर तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके बाद आवश्यकता के अनुसार आगे भी निर्माण कार्य को विस्तार दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में सागर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा एक ‘जुमला पार्टी’ है, जो केवल चुनाव के समय आम लोगों के पास वोट मांगने के लिए आती है। चुनाव खत्म होने के बाद लोगों की समस्याओं और कठिनाइयों की ओर उसका ध्यान नहीं रहता। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हमेशा आम लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं और संकट के समय लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in