जमशेदपुर में खरकई और सुवर्णरेखा नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा
नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर
नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर
Published on

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश के बाद खरकई और सुवर्णरेखा नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गुरुवार को अलर्ट जारी किया गया। एक बयान के अनुसार, बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, सुबह से बारिश नहीं हुई है।

आदित्यपुर पुल पर खरकई नदी का जलस्तर 129.96 मीटर है जबकि खतरे का निशान 129 मीटर पर है। मैंगो पुल के पास सुवर्णरेखा नदी 121.64 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 121.50 मीटर पर है।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि बारिश के कारण बागबेड़ा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी भर गया है। हालात देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में सभी स्कूल बंद हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in