हजारीबाग में आधी रात को मौत बनकर गिरा मकान का छत, दंपति की मौत

झारखंड के हजारीबाग में कमरे की छत गिरने से दंपति की मौत
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक कमरे की छत ढह जाने से एक दंपति की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात रसोइधमना गांव में उस समय हुई जब दंपति कमरे में सो रहा था। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान हदीस अंसारी (52) और उनकी पत्नी जमीरा खातून (48) के रूप में हुई है। बरही अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जोहान टुडू ने बताया कि हादसे के समय दोनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक छत गिर गई और वे मलबे में दब गए। घर के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं क्योंकि वे अलग कमरों में सो रहे थे।

एसडीओ ने बताया कि दोनों शवों को बरही अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची राहत व बचाव टीम द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है। एसडीओ ने बताया, क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए पुराने और जर्जर मकानों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in