किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 600 लोगों से पूछताछ के बाद सफलता

घटना 21 फरवरी को रामकंडा पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई थी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक महीने की जांच और लगभग 600 लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

घटना 21 फरवरी को रामकंडा पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई थी, जब 17 वर्षीय लड़की शौच के लिए गई थी। पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया, किशोरी अपनी मां और बहन के साथ एक शादी में शामिल होने गांव आई थी। देर रात वह शौच के लिए बाहर गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के मुताबिक, आरोपी ने लड़की का पीछा किया, जिसे देख पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गई और आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और चिल्लाने से रोकने के लिए उसी कपड़े को उसके मुंह में ठूंस दिया। फिर वह उसे एक खेत में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने 23 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया और पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की। उसने बताया कि जांचकर्ताओं ने विवाह समारोह में शामिल होने आए करीब 600 लोगों से पूछताछ की और करीब 200 लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण किया।

पुलिस ने बताया कि अपराध स्थल से मिले आरोपी के चप्पल ने जांचकर्ताओं को पूरी गुत्थी सुलझाने में मदद की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in