हजारीबाग में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने साथियों से पूछताछ और कॉल डिटेल खंगालने सहित कई पहलुओं पर जांच तेज की
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग शहर के पास स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह सेना के एक जवान का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ आसपास के इलाके की भी जांच की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो
शराब व वन भूमि घोटाले के आरोपी आईएएस विनय चौबे का निलंबन खत्म

जवान ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, यह साफ नहीं हो पाया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

धनंजय के सेना में जवान होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की सूचना मिलते ही धनंजय के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धनंजय डैम के जंगल में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। उसके हाल के दिनों की गतिविधियों, परिवार और परिचितों से संपर्क तथा अन्य परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सांकेतिक फोटो
जेपीएससी नियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट की फटकार
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in