देवघर में स्कूल बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, पिता की मौत एवं बच्चा घायल

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा थे पिता
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

देवघर : झारखंड के देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।

उसने बताया कि बस में सवार विद्यार्थी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लक्षण प्रसाद ने बताया कि बोमपास कस्बे में बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। उन्होंने बस की हालत पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बस चालक के पास लाइसेंस नहीं था। डीएसपी ने कहा कि आरोपों की पुष्टि की जाएगी और चालक से पूछताछ की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in