झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया निर्णय
झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)
झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)-
Published on: 

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, मंत्रिमंडल ने छठी झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से 7 अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सत्र के दौरान 5 कार्यदिवस होंगे।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में एक जनवरी से 6 प्रतिशत की वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है। दादेल ने कहा कि पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी की गई।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों की खरीद सहित 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News