झारखंड में बड़ा हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

हादसा बुधवार रात ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर हुआ
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में शादी समारोह के लिए लोगों को लेकर तेज गति से जा रही एक बस के ट्रक से टकरा कर पलट जाने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर हुआ।

उन्होंने कहा, टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेस्लीगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान चुंका गांव के निवासी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह के रूप में की गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in