झारखंड : खूंटी में आदिवासी ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में 7 लोग गिरफ्तार

आदिवासी नेता की हत्या में बड़ा खुलासा
ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
Published on: 

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में एक आदिवासी ग्राम प्रधान की हत्या के सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में खूंटी सीट से अबुआ झारखंड पार्टी (एजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सोमा मुंडा की 7 जनवरी को भूमि विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष टोप्पो ने बताया, मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो शूटर और अपराध में शामिल कुछ अन्य लोगों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।

मुंडा की नामकुम-जमुआदग रोड पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। वह ‘अदेल संगा पड़हा राजा’ थे, जो 22 गांवों का पारंपरिक मुखिया होता है।

SP ने बताया कि खूंटी पुलिस थाना क्षेत्र के जियारप्पा गांव में 3.16 एकड़ जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद मुंडा की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, रांची निवासी देवब्रत नाथ शाहदेव जमींदारों के वंशजों से प्राप्त इस जमीन को स्थानीय लोगों की मदद से बेचने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, मुंडा और कुछ अन्य ग्रामीणों ने जमीन बेचने के इन प्रयासों का विरोध किया था क्योंकि उस जमीन पर कई वर्षों से एक पारंपरिक मेला, पड़हा जात्रा मेला लगता आ रहा था। पिछले नवंबर में जमीन को समतल करने का काम किया गया और पत्थर के चिह्न हटा दिए गए, जिसका मुंडा ने विरोध किया था। SP ने बताया कि इसके बाद साजिश रची गई और उनकी हत्या कर दी गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in