हजारीबाग : मुहर्रम जुलूस में आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे, 6 की हालत गंभीर

घटना हजारीबाग जिले के तुराउन-पोटा गांव में हुई
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे। मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया।

एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया, अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News