झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी

गुमला जिला 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी
Published on

रांची: झारखंड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस और पलामू जिले के डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर ओर लगातार हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।” उन्होंने बताया कि रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में यह 9.3 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में शीत लहर ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in