ईरान में बस पलटने से 11 लोगों की मौत

ईरान में बस पलटने से 11 लोगों की मौत

Published on: 

तेहरान :

ईरान में एक यात्री बस पलटने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। यह हादसा ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय यातायात पुलिस के अनुसार, चालक थका हुआ था और उसे नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बस कहां जा रही थी। ईरान का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की व्यापक अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं प्रमुख कारण हैं।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in