टोरंटो में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या

पहले बात की फिर युवती को गोली मारकर हो गया फरार
Young woman of Indian origin shot dead in Toronto
नवनीत कौर (फाइल फोटो)
Published on

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय युवती की कथित रूप से सुनियोजित हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय मूल के 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

टोरंटो पुलिस सेवा ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर हुई। मृतका की पहचान नवनीत कौर (26) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी शरणजीत सिंह (37) के रूप में की गई है। उसे ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को नवनीत कौर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, घटना से पहले नवनीत कौर और आरोपी के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उन पर गोली चलाई और पुलिस के पहुंचने से पहले पैदल ही मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि नवनीत कौर हंबरवुड बुलेवार्ड पर पैदल जा रही थीं। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ देर बातचीत की और फिर उन पर एक गोली चलाकर पैदल फरार हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in