समुद्र तट पर महिला से गैंग रेप, 10 गिरफ्तार

ओडिशा के गोपालपुर समुद्रतट की घटना
समुद्र तट पर महिला से गैंग रेप, 10 गिरफ्तार
Published on: 

भुवनेश्वर : ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीया एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में मंगलवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है, जब निजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही उक्त छात्रा अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ ‘रज पर्व’ के अवसर पर समुद्र तट पर गयी थी। महिला ने गोपालपुर थाने में दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वे दोनों समुद्र तट पर एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तब 10 लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया, उसके प्रेमी को घेर लिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘शुरुआत में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।’ उन्होंने बताया कि अभियुक्त दूसरे राज्य में भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीन अन्य महिलाओं के साथ एक निजी मेस में रहती है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिडा ने बताया कि उन्होंने गंजाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम से बात की है और इस मामले की पूरी जांच कराने एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है क्योंकि गंजाम जिले का यह समुद्र तट दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in