ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी के आरोप में महिला गिरफ्तार

चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी
Woman arrested for spying on Taiwan President's family
आरोपी महिला
Published on: 

बैंकॉक : एफबीआई ने लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने का आरोप है। एफबीआई के अनुसार, वानयिंग झांग उर्फ हीदर ने अमेरिका में रहते हुए चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी।

अमेरिका के सहायक अटॉर्नी बिल एसेली ने सोशल मीडिया पर बताया कि 34 वर्षीय झांग को चीन के लिए एक अपंजीकृत एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि झांग ने अपने लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो बनाए तथा उनके वाहनों के नंबरों की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी। झांग को चीन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील का तत्काल पता नहीं चल सका। उसे सोमवार को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in