बहुमत न मिलने पर क्या है BJP का प्लान B ? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

बहुमत न मिलने पर क्या है BJP का प्लान B ? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब
Published on

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन है कि PM मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। दरअसल, उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या BJP के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?' इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60 फीसदी से कम हो।

शाह ने आगे कहा कि पूरा देश चाहता है कि यह देश सुरक्षित हो, पूरी दुनिया में इस देश का सम्मान बढ़े, यह देश समृद्ध हो, यह देश आत्मनिर्भर हो, यह देश विकसित भारत बने और हर भारतीय चाहे वो सबसे गरीब हो या सबसे अमीर हो, सभी मानते हैं कि 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमे 400 सीट जरूर चाहिए क्योंकि देश की सीमा मजबूत करनी है। मजबूत देश के लिए 400 सीट चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल पूर्ण बहुमत से धारा 370 हटाई, राम मंदिर बनाया।

संविधान बदलने के सवाल पर क्या बोले शाह?
वहीं, संविधान बदलने के सवाल पर शाह ने कहा कि बहुमत हमारे पास 10 साल से है। हमने कभी ये प्रयास नहीं किया। बहुमत के दुरूपयोग का इतिहास मेरी पार्टी का नहीं है। जनादेश का दुरूपयोग इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस ने किया था।

ओडिशा में बदलने जा रही सरकार
इसके अलावा शाह ने ओडिशा और कश्मीर को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सरकार बदलने जा रही है। कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले चुनाव बहिस्कार के नारे लगते थे। कश्मीर में धैर्यपूर्वक वोटिंग हुई है। पहली बार 40 फीसदी कश्मीरी पंडितों ने वोट दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in