वॉयजर-1 तय करेगा एक प्रकाश-दिन की दूरी

नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 बुधवार को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन की दूरी तय करने वाला मानव निर्मित पहला यान बन जाएगा
Voyager 1 will cover a distance of one light-day
अंतरिक्ष यान वॉयजर-1
Published on: 

केप केनवेरल : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 बुधवार को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन की दूरी तय करने वाला मानव निर्मित पहला यान बन जाएगा। करीब 49 साल पहले प्रक्षेपित इस यान ने अब तक 26 अरब किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद इसके भेजे रेडियो संदेश पृथ्वी तक पहुंचने में 24 घंटे लेंगे। नासा के मुताबिक, वॉयजर-1 वर्ष 2012 में सौरमंडल से बाहर अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पहुंचा था। इसका जुड़वां यान वॉयजर-2 भी अंतरिक्ष में सक्रिय है और 2035 तक एक प्रकाश-दिन की दूरी तय करेगा। दोनों यान अब भी चुंबकीय क्षेत्र, धूल और ब्रह्मांडीय किरणों से जुड़े आंकड़े भेज रहे हैं। नासा की परियोजना प्रबंधक सुजैन डॉड ने इसे मानवता का दूत और राष्ट्रीय धरोहर बताया। वॉयजर-1 अपने साथ 55 भाषाओं में संदेशों और पृथ्वी की तस्वीरों वाला गोल्डन रिकॉर्ड भी ले जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News