बांग्लादेश में अवामी लीग के लॉकडाउन पर हिंसा, दो की मौत

अवामी लीग-बीएनपी समर्थकों में हिंसक झड़पें
Violence in Bangladesh over Awami League-imposed lockdown; two dead
हथियारों के साथ अवामी लीग के समर्थक नारेबाजी करते
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन रविवार को हिंसा भड़क उठी। अवामी लीग की युवा शाखा जुबो लीग के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। देश के कम से कम 14 जिलों में आगजनी, बम विस्फोट, सड़क जाम और झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं।

बीएनपी और अवामी लीग समर्थकों में खूनी संघर्ष

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शरीयतपुर जिले के जाजिरा इलाके में अवामी लीग और सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के समर्थकों के बीच झड़प में इब्राहिम सिपाही की मौत हो गई। इस दौरान गोलीबारी और देसी बमों का इस्तेमाल किया गया। पद्मा पुल पर करीब 45 मिनट और ढाका-भांगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। कई मोटरसाइकिलों और दुकानों में आग लगा दी गई। पाबना जिले के बेड़ा उपजिला में 50 से अधिक कथित अवामी लीग समर्थकों ने पुलिस थाने पर हमला किया। हमलावरों ने भाले और देसी हथियारों के साथ बम फेंके। पुलिस ने 12 आंसू गैस के गोले और 123 रबर की गोलियां चलाकर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान एक पुलिस मोटरसाइकिल जला दी गई।

14 जिलों में हिंसा, सुरक्षा बढ़ाई गई

हसीना के गृह जिले गोपालगंज में भी प्रदर्शन, सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं हुईं। मुक्सुदपुर में ग्रामीण बैंक की शाखा में तोड़फोड़ कर दस्तावेज और फर्नीचर जला दिए गए। हिंसा के कारण कई मार्गों पर बस सेवाएं बंद करनी पड़ीं। स्थिति को देखते हुए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने ढाका समेत सात जिलों में सात अतिरिक्त प्लाटून तैनात कीं। सात जिलों में ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने फिलहाल सेना तैनात करने की संभावना से इनकार किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News