नूंह में शोभायात्रा निकालने पर अड़ी VHP, ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर

नूंह में शोभायात्रा निकालने पर अड़ी VHP, ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर
Published on: 

नूंह: हरियाणा के नूंह में पिछले महीने हुई हिंसा के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने फिर ऐलान किया है कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी सर्वजातीय हिंदू महापंचायत की ओर से शोभायात्रा को निकालने के लिए कहा गया।

जलाभिषेक की मिली अनुमति
नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए सोमवार (28 अगस्त) की सुबह प्रशासन ने करीब 15 संतों को अनुमति दी। वहीं, हिंदू संगठन के भी 13 लोगों को पूजा करने की परमिशन मिली। जलाभिषेक के लिए पुलिस नूंह बाइपास से सभी लोगों को लेकर नलहरेश्वर मंदिर की ओर गई। इनमें करीब 51 लोग बताए जा रहे हैं। मंदिर के आसपास डेढ़ किलोमीटर तक प्रशासन की ओर से सील कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के अलावा और किसी को जाने की इजाजत नहीं मिली है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
वहीं शोभायात्रा निकलाने पर अड़ी VHP की रैली को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और बैंक समेत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। एडीडी, लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह ने कहा कि हमने किसी भी प्रकार की यात्रा या ग्रुप मूवमेंट के लिए मना कर दिया है। इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। जांच चल रही है। 250 से ज्यादा आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की 4 SIT जांच कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही गई है।

बता दें कि नूंह में आज मोबाइल इंटरनेट पर रात 12 बजे तक के लिए बैन लगाया गया है। प्रशासन ने ड्रोन की भी मदद ली है। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in