न्यूजीलैंड के दो नौसैनिक जहाज ताइवान स्ट्रेट से गुजरे

जलमार्ग चीन अपना क्षेत्र बताता है, जबकि ताइवान और अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र मानते हैं
Two New Zealand naval ships passed through the Taiwan Strait
न्यूजीलैंड का नौसैनिक जहाज
Published on

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के दो नौसैनिक जहाज 18 सितंबर को ताइवान जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) से गुजरे। न्यूजीलैंड के रक्षा बल ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। यह जलमार्ग चीन अपना क्षेत्र बताता है, जबकि ताइवान और अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र मानते हैं। न्यूजीलैंड के रक्षा बल के मुताबिक, नौसैनिक फ्रिगेट ते माना और ईंधन आपूर्ति पोत आओटेरोआ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तीन महीने की तैनाती के तहत जलडमरूमध्य से गुजरे। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसे ‘नियमित गतिविधि’ बताया। उन्होंने कहा कि जहाज अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत और सुरक्षित तरीके से अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से गुजरे। उन्होंने चीन की ओर से किसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं जताई। चीन न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और जलडमरूमध्य पर संप्रभुता व अधिकार क्षेत्र का दावा करता है। ताइवान इन दावों को खारिज करता है। अमेरिका और ताइवान जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग मानते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in