निर्वासन नीति में रियायत से ट्रंप का इनकार

डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ समझौता करने की संभावना जताने के बाद अपने प्रशासन की निर्वासन नीति का बचाव किया
Trump rules out concessions on deportation policy
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

मैरीलैंड : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन संबंधी अपनी नीति को बेहद सख्त बताते हुए इसमें बदलाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ समझौता करने की संभावना जताने के बाद अपने प्रशासन की निर्वासन नीति का बचाव किया और कहा कि वह ऐसे किसी भी आव्रजन समझौते के खिलाफ हैं, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को ‘‘आम माफी’’ देने का प्रावधान हो। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि कोई रियायत नहीं दी जाएगी। किसी ने पूछा था कि क्या छूट मिलेगी? नहीं, क्योंकि वे यहां आए थे और उन्हें कानून के बारे में पता था। ट्रंप की यह टिप्पणी गृह मंत्री मार्कवेन मुलिन के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने सोमवार को कहा था कि उन्हें आव्रजन नीति पर मिलकर काम करने के इच्छुक डेमोक्रेटिक नेताओं के फोन आ रहे हैं, लेकिन वह ऐसे किसी भी समझौते के सख्त खिलाफ हैं, जिसमें अवैध प्रवासियों को आम माफी देने का प्रावधान हो। मध्यावधि चुनावों से यह साफ हो गया कि मतदाता प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों और उन्हें लागू करने के तरीकों से नाखुश हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News