

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर यूक्रेन ने 400 से अधिक ड्रोन दागे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि इनमें से 123 ड्रोन शहर के आसपास मार गिराए गए। ब्रियांस्क क्षेत्र में एक ड्रोन बस से टकराया, जिससे नौ लोग घायल हो गए। समारा क्षेत्र में औद्योगिक ठिकानों पर हमले की कोशिश भी नाकाम कर दी गई। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूरोप के खिलाफ सैन्य आक्रामकता रोकने को कहा है। ट्रंप के मुताबिक, चीन में पिछले सप्ताह हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। उन्हें उम्मीद है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का समझौता जल्द हो सकेगा। ट्रंप का यह रुख एक सप्ताह पहले पुतिन को 'मित्र' बताने वाले उनके बयान से अलग है। उधर, ट्रंप और नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने रूस से युद्ध का दायरा नहीं बढ़ाने की अपील की है। हालांकि, यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बातचीत अब भी अटकी हुई है।