सिएटल खाद्य महोत्सव में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Three people killed in shooting at Seattle food festival
घटनास्थल की घेराबंदी कर तैनात पुलिस
Published on: 

सिएटल : अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार को एक खाद्य महोत्सव में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे संदिग्ध की तलाश जारी है। सिएटल पुलिस के सहायक पुलिस प्रमुख टाइरोन डेविस ने बताया कि फरार संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों संदिग्ध एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे और इस समय आम जनता के लिए किसी तरह का खतरा नहीं है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम करीब छह बजे सिएटल सेंटर में आयोजित खाद्य महोत्सव ‘बाइट ऑफ सिएटल’ में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

‘बाइट ऑफ सिएटल’ वार्षिक खाद्य महोत्सव की शुरुआत 1982 में हुई थी। आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं और भोजन, पेय पदार्थों और सामुदायिक उत्सव का आनंद उठाते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in