

न्यूयॉर्क : सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। तीनों मीडिया संस्थानों ने व्हाइट हाउस की कवरेज से उन्हें रोके जाने को अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन (फर्स्ट अमेंडमेंट) का उल्लंघन बताया है। मीडिया संस्थानों ने अपनी याचिका में कहा कि प्रशासन का यह चयनात्मक प्रतिबंध “पहले संशोधन का स्पष्ट उल्लंघन” है। उनका आरोप है कि सरकार किसी राष्ट्रपति या अधिकारी को केवल रिपोर्टिंग की विषयवस्तु पसंद नहीं आने के कारण प्रेस के संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की अनुमति नहीं देती। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को इन मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस तक पहुंच पर रोक लगाने की घोषणा की थी। सप्ताहांत में व्हाइट हाउस की ओर से उठाए गए कदमों के बाद मामला और बढ़ गया। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन और मीडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद में नया घटनाक्रम है।