ये सितारें हो रहे हैं भारत सरकार से सम्मानित 

धर्मेंद्र, अलका याग्निक, आर माधवन, प्रसेनजित समेत कई सितारों को पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण ओर पद्माश्री से किया जायेगा सम्मानित 
ये सितारें हो रहे हैं भारत सरकार से सम्मानित 
Published on

दिल्ली/कोलकाता : भारत सरकार ने रविवार को पद्मा विजेताओं की सूची प्रकाशित की। पद्मा पुरस्कार 2026 में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अभिनेता स्वर्गीय धर्मेद्र को पद्मा विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार मार्च या अप्रैल 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। 

विजेता अभिनेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है :-  

धर्मेंद्र - पद्मा  विभूषण 

अलका याग्निक - पद्मा भूषण 

माम्मूथी - पद्मा भूषण 

अनिल कुमार रस्तोगी - पद्मश्री 

अरविन्द वैद्य - पद्माश्री 

कुमार बोस - पद्माश्री 

आर माधवन - पद्माश्री 

प्रसेनजित चटर्जी - पद्माश्री 

सतीश शाह - पद्माश्री 

कुल अवॉर्ड पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में विदेशियों, NRI, PIO और OCI कैटेगरी के छह अवॉर्ड पाने वाले भी शामिल हैं, जो भारत की ग्लोबल कल्चरल और प्रोफेशनल पहचान को दिखाता है। इसके अलावा, 16 पद्म अवॉर्ड मरणोपरांत दिए जाएंगे।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। 2026 की लिस्ट में कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, चिकित्सा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, साहित्य और शिक्षा, खेल, व्यापार और उद्योग, और सिविल सेवाओं जैसे कई अलग-अलग क्षेत्रों के अचीवर्स शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in