रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद- दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इनसेट में जान से मारने की धमकी देने वाला श्लोक त्रिपाठी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इनसेट में जान से मारने की धमकी देने वाला श्लोक त्रिपाठी
Published on: 

पत्नी से झगड़े के बाद नशे में किया था धमकी का फोन

नयी दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि युवक की पहचान श्लोक त्रिपाठी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त धोखाधड़ी के कृत्यों में पहले भी शामिल रहा है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है। श्लोक त्रिपाठी ने गुरुवार और शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर यह धमकी दी थी। गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा, जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान त्रिपाठी को शनिवार को पकड़ लिया गया। श्लोक ने पत्नी से लड़ाई के बाद शराब के नशे में कॉल किया था। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान श्लोक ने पुलिस को बताया कि जब उसने फोन किया तब वह नशे में था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News