ओमान में भारतीय राजदूत ने घायल भारतीय नाविक से मुलाकात की

पिछले महीने भारतीय जहाज एमएसवी कुबा पर हुए हमले में हुआ था घायल
The Indian Ambassador to Oman met with an injured Indian sailor
ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पीसे इलाजरत नाविक से मुलाकात
Published on: 

दुबई : ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पीसे ने पिछले महीने भारतीय जहाज एमएसवी कुबा पर हुए हमले में घायल नाविक से सोहार के अस्पताल में मुलाकात की।

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि राजदूत ने नाविक का हालचाल जाना, उसके उपचार और स्वास्थ्य में सुधार के बारे में चिकित्सकों से बातचीत की तथा उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दूतावास इस मुश्किल समय में प्रभावित नाविकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। एमएसवी कुबा जहाज 29 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात से सोमालिया जाते समय ओमान के तट के पास एक अज्ञात हवाई वस्तु के हमले की चपेट में आ गया था। जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सभी 13 सदस्यों को बचा लिया गया था, हालांकि कुछ लोग घायल हो गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News