थाईलैंड-कम्बोडिया युद्ध विराम, इतने युद्धबंदी हुए रिहा

क्षेत्रीय दावों को लेकर दो दौर के संघर्ष के बाद सैनिकों की रिहाई से शांति स्थापित करने के लक्ष्य की राह में आई एक बड़ी बाधा दूर हो गई है।
थाईलैंड-कम्बोडिया युद्ध विराम, इतने युद्धबंदी हुए रिहा
Published on: 

नई दिल्ली: थाईलैंड ने पांच महीने से बंदी बनाए गए 18 कंबोडियाई युद्धबंदियों को बुधवार को रिहा कर दिया। दोनों देशों ने अपनी सीमा पर जारी भीषण लड़ाई को समाप्त करने के उद्देश्य से एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उसी के तहत युद्धबंदियों को रिहा किया गया है।

युद्धबंदियों की यह रिहाई शनिवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा थाईलैंड के चंथाबुरी प्रांत और कंबोडिया के पायलिन प्रांत के बीच एक ही सीमा चौकी पर हस्ताक्षरित युद्धविराम समझौते में निर्धारित की गई थी। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कंबोडिया के 18 सैनिकों की स्वदेश वापसी सद्भावना और विश्वास निर्माण के प्रदर्शन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवीय सिद्धांतों के पालन के रूप में की गई।’’

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह समझौता निकट भविष्य में दोनों देशों तथा उनके लोगों के लाभ के लिए शांति, स्थिरता और संबंधों के पूर्ण सामान्यीकरण हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करता है।’’ क्षेत्रीय दावों को लेकर दो दौर के संघर्ष के बाद सैनिकों की रिहाई से शांति स्थापित करने के लक्ष्य की राह में आई एक बड़ी बाधा दूर हो गई है।

थाईलैंड-कम्बोडिया युद्ध विराम, इतने युद्धबंदी हुए रिहा
चीन के घर में क्वाड देशों की बैठक, क्या संदेश देने की कोशिश
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in