ऑक्सफोर्ड में तेलंगाना शिक्षा केंद्र की पहल, लिवरपूल से रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई चर्चा
Telangana Education Centre initiative in Oxford; discussions on strategic partnership with Liverpool
तेलंगाना के मुख्यमंत्री का स्वागत करती प्रतिनिधि
Published on

लंदन : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में तेलंगाना के लिए नया शिक्षा केंद्र स्थापित करने और लिवरपूल के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा हुई। रेड्डी ने ऑक्सफोर्ड के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और सोमरविले कॉलेज का दौरा किया। सोमरविले कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्राओं में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी शामिल हैं। ऑक्सफोर्ड के शिक्षाविदों के साथ बैठक में रेड्डी ने हैदराबाद में ऑक्सफोर्ड के कार्यकारी शिक्षा और शोध कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने शहर में विश्वविद्यालय का समर्पित केंद्र स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा की। साथ ही, ऑक्सफोर्ड प्रतिनिधियों को दिसंबर में हैदराबाद में होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रेड्डी ने जीएमआर समूह द्वारा संचालित यूटिलिटा बाउल खेल परिसर का दौरा किया और लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में आर्सेनल और कॉवेंट्री के बीच प्रीमियर लीग मुकाबला देखा। शनिवार को उन्होंने लिवरपूल सिटी डेवलपमेंट और लिवरपूल फुटबॉल क्लब के अधिकारियों से मुलाकात की। रेड्डी ने कहा कि लिवरपूल लाइफ साइंसेज, प्रौद्योगिकी, खेल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था में तेलंगाना के साथ साझेदारी को इच्छुक है।

रेड्डी की अमेरिका यात्रा की योजना थी, लेकिन केंद्र से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिलने के कारण वह अब ब्रिटेन दौरा पूरा कर हैदराबाद लौटेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रस्तावित अमेरिकी कार्यक्रम यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप नहीं था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in