सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर ममता दीदी को दिया चैलेंज

भवानीपुर से लड़ें चुनाव
सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर ममता दीदी को दिया चैलेंज
Published on

कोलकाता - पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दल अभी से चुनावी तैयारियों और बयानबाजी में सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा है और दावा किया है कि अगर वह इस सीट से चुनाव लड़ती हैं, तो उन्हें अपने ही गढ़ में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को सदन के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "आप भवानीपुर में भी हार जाएंगी और नंदीग्राम की तरह अगले पांच साल तक एक और हार का दर्द झेलना पड़ेगा।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in