बैंकॉक में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद किया आत्मसमर्पण

18 घंटे तक घर में रहने के बाद संदिग्ध ने किया आत्मसमर्पण
Surrendered after shooting dead a teacher in Bangkok
घटना की जांच करते पुलिस कर्मी
Published on

बैंकॉक : पूर्वी थाईलैंड में एक बाल वाटिका में शिक्षिका के रूप में काम करने वाली अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने रात भर चले गतिरोध के बाद बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। चोनबुरी की प्रांतीय सरकार के अनुसार, चोनबुरी प्रांत के बांग लामुंग थाने में तैनात अधिकारी तत्सापोंग थोंगथाट ने बुधवार को राजधानी बैंकॉक से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित ‘नोंगपललाई म्यूनिसिपल किंडरगार्टन’ की एक इमारत के अंदर अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह अपने घर भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने घर को घेर लिया। वह करीब 18 घंटे तक घर के अंदर रहा और इसके बाद आत्मसमर्पण कर दिया। थाईलैंड में स्कूलों की सुरक्षा और बंदूक से होने वाली हिंसा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले सात अगस्त को 14 वर्षीय एक छात्र ने अपने हाई स्कूल और घर में गोलीबारी कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी। घटना में 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in