युवक की आंख में 15 साल से फंसी थी ऐसी चीज, चेकअप के …

युवक की आंख में 15 साल से फंसी थी ऐसी चीज, चेकअप के …
Published on: 

नई दिल्ली : कई बार आंखों में कुछ चले जाने के बाद आप परेशान हो जाते होंगे। धूल का कण भी आंखों में अगर चला जाता है तो लोग दर्द की वजह से परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जिसकी आंखों में एक दो नहीं बल्कि 15 सालों से कोई चीज फंसी हुई थी। जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो इस बात का पता चला, जिसे जानते ही डॉक्टर और सभी लोग हैरान रह गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका का है, जहां 30 वर्षीय एक युवक डायबिटीज का शिकार है और वह समय-समय पर अपनी आंखों की जांच के लिए डॉक्टर के पास जाता है। इस बार डॉक्टर ने जांच कराई तो रिपोर्ट में एक ऐसी चीज दिखाई पड़ी, जिसे देखते ही डॉक्टर ने सवाल किया कि आपकी आंखों में चुभन नहीं होती है। युवक ने बताया कि उसे कोई दिक्कत नहीं होती है।

आंख में फंसी थी ये चीज

जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने बताया कि उसकी आंखों में 3 मिली मीटर लंबा लकड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ है। इसके बाद युवक ने बताया कि करीब 15 साल पहले बागवानी करते समय उसे आंखों में चोट लग गई थी। उसे वक्त उसे काफी दर्द हुआ था लेकिन वह ठीक हो गया था, जिसकी वजह से वह कभी डॉक्टर को दिखाने नहीं गया। डॉक्टर ने बताया की आंख में लगी चोट के मामले जल्दी पता चल जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी केस होते हैं, जिसमें लक्षण नहीं दिखाई देते।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in