भुवनेश्वर एम्स में महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न

नर्सिंग अधिकारी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

भुवनेश्वर : भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक नर्सिंग अधिकारी को अस्पताल में एक महिला कर्मचारी का ‘यौन उत्पीड़न’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त नर्सिंग अधिकारी नानू राम चौधरी के खिलाफ शहर के खंडगिरि पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गयी जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया है। एम्स की महिला कर्मचारी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि पुरुष नर्सिंग अधिकारी ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसका शील भंग करने की कोशिशें की गयीं। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के तुरंत बाद अस्पताल में पीड़िता समेत विभिन्न एजेंसियों के जरिए भर्ती किए गए सभी कर्मचारियों ने मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन रोका। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि नर्सिंग अधिकारी ने रविवार देर रात करीब एक बजे उसे एक डॉक्टर के चैंबर में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने यह भी दावा किया कि वह किसी तरह घटनास्थल से भागी और अस्पताल के नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना दी। उसने पत्रकारों से कहा, ‘मैं न्याय चाहती हूं और नर्सिंग अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करती हूं। हम अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं।’ इस बीच, भुवनेश्वर स्थित एम्स ने मामले की जांच अपनी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को सौंप दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in