नागपुर : एयरफोर्स अफसर की पत्नी से दुष्कर्म, धर्मांतरण और 'काला जादू' का आरोप

वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा मौलाना फरार; दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण और काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में केस दर्ज, जांच तेज
पीड़िता नागपुर में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं
आरोप है कि इच्छा के विरुद्ध धार्मिक अनुष्ठानों और धर्म परिवर्तन संबंधी गतिविधियों में शामिल किया गया।
Published on: 

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नागपुर में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात हैं। महिला का आरोप है कि फरवरी 2025 में उसका स्कूल का पूर्व सहपाठी अय्याज ताज मदारे प्लॉट खरीदने के बहाने उसके संपर्क में आया और मुलाकात के दौरान उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता नागपुर में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं
NEET पुनर्परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram पर रोक

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

पीड़िता का कहना है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसी दबाव में उसने कई बार यौन शोषण किया और लाखों रुपये भी वसूले। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध धार्मिक अनुष्ठानों और धर्म परिवर्तन संबंधी गतिविधियों में शामिल किया गया।

वायरल वीडियो बना जांच का अहम हिस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं एक युवक उसका हाथ पकड़कर कुछ पढ़ते हुए उस पर फूंक मारता नजर आता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कथित तौर पर महिला को सम्मोहित या तांत्रिक प्रक्रिया के जरिए प्रभावित करने की कोशिश का है। हालांकि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है।

दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अय्याज ताज मदारे और उसके सहयोगी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में नामजद तीसरा आरोपी, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी एक मौलाना, फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और अंधविश्वास व काला जादू विरोधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, डिजिटल साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

फिलहाल यह मामला नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता नागपुर में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं
देवभूमि में अब हर परिवार की होगी डिजिटल पहचान, फर्जी लाभार्थियों पर लगेगी लगाम
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in